Athrav – Online News Portal
नोएडा

बोडाकी रेलवे स्टेशन की पटरी पर लेटे सैकड़ों ग्रामवासी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दादरी कोतवाली थाना क्षेत्र के बोड़ाकी गांव में आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और प्राधिकार द्वारा उनके घर को तोड़ने से नाराज होकर रेलवे पटरी पर लेट गए। आपको बता दें कि बोडाकी गांव 80 साल पुराना आबादी वाला क्षेत्र है जहां पर हजारों की संख्या में ग्रामवासी अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

डीएमआरसी जैसे प्रोजेक्ट को लेकर गांव पर एक अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन पर आने जाने की परियोजना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन और रेलवे विभाग  गांव के आसपास के गांव को तुड़वा कर वहां पर प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द लाने की कवायद शुरू हो चुकी है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि वह  गांव में उन जगह को तोड़ रहे हैं जहां पर लोग नहीं रह रहे हैं।

प्राधिकरण द्वारा घरों को तोड़ने की प्रक्रिया को लेकर ग्राम वासियों के अंतर रोष व्याप्त है ग्राम वासियों का आरोप है कि प्राधिकरण अपनी मनमानी कर रहा है 80 साल से अधिक बसे हुए इस गांव को उजाड़ने में लगा है प्राधिकरण उन जगहों को भी तोड़ता  है जहां पर आबादी बसी हुई है। इधर प्राधिकरण के अधिकारियों से इस मामले पर जब बात करने की कोशिश की उनका कहना है कि अभी इस मामले पर कुछ भी बोल नहीं सकते हैं।

Related posts

लगभग 10 फुट के अज़गर ने आज नील गाय के बच्चे को अपने मुंह में पकड़ा, और निगलने की कोशिश की-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को मारी गोली, चार घंटे में आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक शख्स के ऊपर कातिलाना हमला कर भाग रहे 3 में से दो बदमाशों को ईआरवी 179 पर तैनात जवानों धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x