Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में खेली गई फूलों की होली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:होली के उपलक्ष में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के स्टाफ क्लब तथा फैकल्टी एसोसिएशन द्वारा ‘होली मिलन’ कार्यक्रम आयोजित गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा फूलों और रंगों से होली खेली गई। समारोह में कुलपति प्रो एस के तोमर खासतौर पर मौजूद रहे।

होली के त्योहार पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कुलपति प्रो तोमर ने कहा कि होली एकता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में मानवीय मूल्यों की स्थापना करता है। इस अवसर पर स्टाफ क्लब की संरक्षक श्रीमती स्वीटी तोमर ने भी उत्सव की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए एक कविता सुनाई।

कार्यक्रम के दौरान कुछ संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां भी हुई, जिसे सभी ने खूब सराहा। समारोह का आयोजन स्टाॅफ क्लब के अध्यक्ष प्रो तिलक राज की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ एस के गर्ग, सभी डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। सभी ने समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और फूलों व रंगों से होली खेली।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने दो नशे के सौदागरों के पास से 400 किलों गांजा सहित एक कार बरामद किया , गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के पीड़ितों को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजना किया शुरू, एक महिला पीड़ित को मिला नोटिस,पढ़िए नोटिस को।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में उठाया तीन घंटे में हुए 704 फड का घोटाला, जांच कराएगी सरकार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x