Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया हैं, 40 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: पुलिस  अधीक्षक, नूंह के मार्ग – दर्शन पर अपराध जांच शाखा, तावडू इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बीते 8 अक्टूबर 2020 को NDPS एक्ट  के अन्तर्गत थाना शहर नूंह में दर्ज मुकदमा के अतिरिक्त लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, एटीएम काटने, अवैध हथियार रखने, गौ – तस्करी व अन्य प्रकार की करीब 40 वारदातों में वांछित तीसरे बदमाश वशीम उर्फ डैनी निवासी टाई, को गिरफ्तार‌ करने में हरियाणा पुलिस को सफलता मिली है। इसी के साथ साथ उपरोक्त गिरफ्तार किया गया अपराधी दिल्ली पुलिस का मौ‌स्ट वांटेड अपराधी भी है. पुलिस प्रवक्ता, कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार बीते 8 अक्टूबर -2020 को थाना शहर नूंह के अन्तर्गत NDPS Act के दर्ज मुकदमा में गिरफ्तार शुदा आरोपी मौहम्मद अजरुद्दीन उर्फ लंगडा , निवासी भाजलाका व तारिफ निवासी साकरस, जिला नूंह के स्वीकृति कथन अनुसार वारदात को अंजाम देने के तीसरे सह – आरोपी वशीम उर्फ डैनी, निवासी टाई, जिला नूंह को अपराध शाखा ,तावडू टीम ने गिरफ्तार किया है । 

अपराध जांच शाखा, तावडू इंचार्ज सहायक उप- निरीक्षक राकेश कुमार ने बतलाया कि बीते  8 अक्टूबर -2020 को अपराध शाखा , तावडू की टीम ने गुप्त सूचना पर नूंह होडल रोड पर बनी पुलिया के पास से नाकाबन्दी के दौरान आरोपी मौहम्मद अजरुद्दीन उर्फ लंगडा   निवासी भाजलाका व तारिफ , निवासी साकरस, जिला नूंह को गिरफ्तार कर गाडी कंटेनर नम्बर- NL-01-AC-2220 में 10 प्लास्टिक कट्टों में भरे रखे कुल 204.100 किलोग्राम गांजा पत्ती को बरामद करने में सफलता हासिल की थी । गिरफ्तार शुदा आरोपियो के स्वीकृति कथन अनुसार मुकदमा में अन्य सह आरोपी वशीम उर्फ डैनी निवासी टाई, जिला नूंह के नाम का खुलासा होने पर गुप्तचर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी वशीम उर्फ डैनी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी वशीम उर्फ डैनी उपरोक्त से मुकदमा के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी वशीम उर्फ डैनी ने उपरोक्त मुकदमा के अतिरिक्त लूट, डकैती, हत्या का प्रयास,एटीएम  काटने, अवैध हथियार रखने, गौ – तस्करी करने व अन्य प्रकार की करीब 40 वारदातों को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा के जिला गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर, पलवल, रेवाडी, फरीदाबाद, नूंह व अन्य राज्यों /जिलों में अंजाम देना स्वीकार किया है । गिरफ्तार शुदा आरोपी मौहम्मद अजरुद्दीन उर्फ लंगडा, तारिफ व वशीम उर्फ डैनी उपरोक्तों से मुकदमा में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा इनकी गिरफ्तारी बारे अन्य राज्यों व जिलों की पुलिस को सूचना दे दी गई है । मुकदमा में गिरफ्तार शुदा आरोपी वशीम उर्फ डैनी उपरोक्त का कोविड – 19 टेस्ट कराकर रिपोर्ट आने उपरान्त पेश अदालत किया जाएगा  ।

Related posts

फरीदाबाद:सेक्टर -3 पुलिस चौकी की टीम ने आज मोबाइल फोन को छीन कर भागे दो बाइक सवार झपटमारों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

12 वीं क्लास की 17 वर्षीय छात्रा पर एसिड से हमला करने वाले 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट -वीडियो देखें

Ajit Sinha

एक जाति के साथ खड़ा रहना ठीक नहीं है…कई और लोगों के भी एनकाउंटर हुए है, उनके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई…संजय निषाद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!