Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डीपीएस की फिजिक्स टीचर ने सातवें फ्लोर से छलांग लगा कर आत्महत्या,फ्लैट में अकेली रह रही थी-पुलिस जांच में जुटी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
एंकर:नोएडा के सेक्टर- 46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी में रहने वाली एक दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस) की टीचर ने सातवें फ्लोर से छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस की माने तो गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के टावर A-2, फ्लैट-702, में पारुल गुप्ता अकेली रहती थी।  पारूल सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिजिक्स की टीचर थी। 

नोएडा ज़ोन के एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि देर रात डेढ़ बजे के लगभग थाना सैक्टर-39 को पीआरवी से सूचना मिली की गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के टावर A-2, फ्लैट-702, से कूद कर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर-39 थाना की पुलिस ने शव का पंचायतनामा की कार्रवाई की। मृतका की पहचान पारुल गुप्ता पुत्री एम. सी. गुप्ता निवासी के रूप मे हुई हैं जो अपने फ्लैट मे अकेली रहती थी। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला शव गृह सेक्टर-94 भेजा गया है । फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है और  ये जानने की कोशिश कर रही हैं कि पारुल ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का इतना बड़ा फैसला क्यों  लिया। 

Related posts

दिल्ली पुलिस ने रिपब्लिक डे परेड 2025 में लगातार जीत के लिए सम्मानित किया.

Ajit Sinha

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कार्यरत एनफोर्समेंट अधिकारी तथा अस्सिस्टेंट कमिश्नर 2 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला की हत्या,एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद करके सबूत नष्ट करने के उद्देश्य आगरा नहर मे दिया फेंक, बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x