Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

थाना डीएलएफ सेक्टर -29 के एसएचओ रवि थाना को मिला ‘Best SHO Of The Month East Zone3(May-2025)’  का पुरस्कार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज सोमवार को पुलिस जोन पूर्व, गुरुग्राम की अपराध समीक्षा बैठक में  गौरव IPS, पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम द्वारा निरीक्षक रवि कुमार प्रबंधक थाना डीएलएफ /सेक्टर-29, गुरुग्राम को बेस्ट एसएचओ ऑफ द मंथ (मई-2025) के पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें अपराध नियंत्रण, सक्रिय गश्त, प्रभावी पुलिस उपस्थिति, अभियोगों के शीघ्र निपटारे एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी इत्यादि सभी प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया। निरीक्षक रवि द्वारा थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों तथा पुलिस-जनसंपर्क को बेहतर बनाने के प्रयासों की सभी स्तरों पर सराहना की गई है।

गौरव IPS, पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे अधिकारी विभाग की प्रेरणा होते हैं। यह पुरस्कार अन्य थानों के लिए भी एक प्रोत्साहन स्वरूप है। गुरुग्राम पुलिस अपने सभी अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।

Related posts

ड्रोन उड़ाने के शक में दो बीटेक छात्रों की पिटाई व पुलिस के साथ हाथापाई व स्कूटी जलाने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज सोमवार रेल से पहुँचें गुरुग्राम से चण्डीगढ़

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के लिए गौरव है राष्ट्रपति कलर सम्मान-डीजीपी पी के अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x