Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव दिल्ली

फरीदाबाद के गुंडों ने आज एक क्लब मालिक के कार पर गुरुग्राम और दिल्ली में की ताबड़तोड़ फायरिंग, अधमरा किया -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बदमाशों ने ना केवल पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बल्कि गुरुग्राम की एमजी रोड पर क्लब चलाने वाले  मालिक सुंदर की बीच सड़क पर लोहे की रॉड से पीट- पीट कर अधमरा कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात आज सुबह की है। फतेहपुर बेरी थाना, पीसीआर सहित जिला की डीसीपी मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन कर रही है। घायल सुन्दर को गोली नहीं लगी है, उसके सर पर, हाथ पैर पर गंभीर चोट है। मिली खबर के अनुसार यह वारदात डेरा मंडी इलाके के फार्म नंबर- 21 के सामने हुई है। घायल सुंदर के भाई राहुल ने बताया कि उसका भाई सुंदर गुरुग्राम में *KING CLUB* चलाता है। आज सुबह जब वह दिल्ली स्थित अपने घर आ रहा था, तो कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

एक दूसरा शख्स हरकेश भी मौके पर मिला, जिसने  बताया कि  वो घायल सुंदर के साथ था। उसने बताया कि तिगांव, फरीदाबाद के कुछ लोग ने हमला किया है। सुबह करीब 8 बजे जब सुंदर सफेद रंग की क्रेटा कार में गुरुग्राम क्लब से अपने घर डेरा गांव आ रहा था। उसने मुझे फोन पर बताया कि दो एचआर -51 नंबर की कारें उसका पीछा कर रही हैं। कार में सवार लोगों ने ग्वाल पहाड़ी चौकी, गुरुग्राम के पास उस पर गोलियां चलाईं और वे उसका पीछा कर रहे।

जब सुंदर फतेहपुर बेरी पहुंचा, तो उन्होंने उसे रोका और उसकी सफेद रंग की क्रेटा कार पर फायरिंग की और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया और मौके से भाग गए, इस हमले में सुंदर को गोली नहीं लगी। पुलिस को सड़क पर तीन खाली कारतूस मिले और सड़क किनारे क्षतिग्रस्त क्रेटा कार भी मिली है। घायल को उसके परिजनों ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।  क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। डीसीपी चंदन चौधरी कहना है कि शुरुआती दौर में पैसे के लेनदेन का झगड़ा लग रहा है। दो राउंड फायर गुड़गांव में फायर हुआ है और तीन राउंड फायरिंग यहां फतेहपुर बेरी में हुआ है। घायल को गोली नहीं लगी है, रॉड से उसे मारा है, डराने के लिए। 

Related posts

अपराध शाखा द्वारा गैंगस्टर अनिल गंजा उर्फ़ पहलवान उर्फ़ लीला गैंग का शातिर शार्प शूटर गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार कर, इनसे 1 इंग्लिश पिस्टल,1 देसी कट्टा और 1जिंदा कारतूस किया बरामद।

Ajit Sinha

रिश्तों का खून, 30 लाख के मुआवजे के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x