Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ :“टायलेट एक प्रेम कथा” दिखाकर शौचालय प्रयोग के लिए मोटिवेट करेगा जिला प्रशासन

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: पंचायती राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों , कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से “टायलेट एक प्रेम कथा” दिखाकर मोटीवेट किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्यों, नगर पार्षदों और जिलो पार्षदों के अलावा ग्राम सचिव और पंचायती राज विभाग से जुड़े कर्मचारी व अधिकारियों को टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए नारनौल के मोहिनी थियेटर में दोपहर 11 बजे से होने वाले शो को बुक किया गया है।

जिले के खुले में शौच से मुक्त होने के औपचारिक ऐलान के वाबजूद अभी भी अनेक गांवों में ये जारी है। समाज को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन पंचायती राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों को मोटीवेट करना चाहता है। इसके लिए ये विशेष शो कराया जा रहा है। शौचालय के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए जिलावासीयों विशेषकर ग्रामीणों को प्रेरित करना जरूरी है। जिससे जिला वास्तव में पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त हो सके।

Related posts

महेंद्रगढ़ : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विजिलेंस की टीम ने डबुआ थाने में तैनात एएसआई देवेंद्र को 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

Tom clancys rainbow six 2

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x