Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

भाजपा शासन में सभी का बढ़ा सम्मान, मिली आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा: बिप्लब देब


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम/ चंडीगढ़: प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में पार्टी प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में हो रही बैठक के दूसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनी है तब से सभी की आर्थिक, सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है और सभी का सम्मान बढ़ा है। बिप्लब देब ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार में मिले सम्मान और लाभों को नीचे जनता तक पहुंचाना चाहिए।

बिप्लब देब ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस बात का अहसास होना चाहिए कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो प्रदेश की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आज कोई भी यह नहीं कह सकता कि भाजपा सरकार आने के बाद उसका सामाजिक व आर्थिक उत्थान नहीं हुआ हो। बल्कि भाजपा ने सभी को सम्मान दिलाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसी बात को नीचे तक ले जाना चाहिए जिससे पार्टी और भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े सभी लोगों को अपने कार्यों में नयापन लाना चाहिए, जिससे लोग पार्टी और उनसे अट्रैक्ट हो और कनेक्ट हो।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जुड़ा है,इसलिए नरेंद्र मोदी की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। सभी ने इस सत्र में अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को भी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब और सुधा यादव के समक्ष रखा, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने सुना और आश्वासन दिया कि उनकी बातों पर अमल किया जायेगा।

Related posts

नागरिक अस्पतालों में प्राथमिक उपचार से लेकर इलाज के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित : आरती

Ajit Sinha

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर महिला से 20 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 शातिर ठग पकड़े गए।

Ajit Sinha

होली की रात देवीलाल कॉलोनी में नशे की हालत में गोली चला कर सनसनी फ़ैलाने वाले आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x