Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यूरोपियन यूनियन सहित 13 देशों के राजनयिकों के साथ किया संवाद- पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने “भाजपा को जानिये (Know BJP)” अभियान के प्रथम चरण में आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में यूरोपियन यूनियन सहित 13 देशों के राजनयिकों (Head of Missions) के साथ संवाद किया और उन्हें भाजपा के इतिहास के साथ-साथ पार्टी संगठन की विशेषताओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। भाजपा इसके माध्यम से दुनिया को भाजपा की विचारधारा, पार्टी के सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत लगभग आठ वर्षों से जारी देश की विकास यात्रा के बारे में जानकारी देना है।

पार्टी के देश विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले कार्यक्रम में विदेशी राजनयिकों का स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने स्वागत भाषण देते हुए पार्टी की विचार धारा और पार्टी के विस्तार के बारे में चर्चा की। इसके पश्चात् 1951 से लेकर अब तक की भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री के पश्चात्  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के संगठन, पार्टी की विचारधारा, पार्टी के सिद्धांतों, पार्टी के चुनावी इतिहास और पार्टी के विजन के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजनयिकों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। भाजपा को जानने में Head of Missions को इतनी अधिक दिल चस्पी थी कि वे लगभग तीन घंटे तक भाजपा मुख्यालय में बैठे रहे जिसमें प्रश्नोत्तर सेशन लगभग डेढ़ घंटे का रहा। कार्यक्रम के पश्चात् उन्होंने भाजपा कार्यालय का अवलोकन भी किया।

13 देशों के ‘Head of Missions’ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में 13 देशों के ‘Head of Missions’ का स्वागत करते हुए मुझे अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि शून्य से शिखर की भाजपा की यात्रा कई पड़ावों से होकर गुजरी है। आज भाजपा की स्थापना के 42 वर्ष पूरे हो रहे हैं लेकिन भाजपा की यह विकास यात्रा 1951 से ही भारतीय जन संघ के रूप में शुरू हो गई थी। तब से सिद्धांत और विचारधारा से समझौता किए  बगैर ये हमारी प्रतिबद्धता रही है कि हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के आधार पर एक नए भारतवर्ष का निर्माण करें। हमारे अब तक के सभी कार्यक्रम, आंदोलन, हमारी सरकार की नीतियां और योजनाएं इसी दिशा में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहे हैं।



Related posts

पीएस दिल्ली, सफदरजंग की पुलिस टीम ने दो कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

राहुल गांधी से कहा, आप चुनाव हार जाओ तो इससे प्रजातंत्र खत्म नहीं होता-जे पी नड्डा, लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा: कौन-कौन से हथियार एवं बिस्फोटक मिले है, यह बता रहे है, पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता-वीडियो में सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x