Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठाया, लेकिन ग्रेजुएट होने पर पत्नी ने पति को अनपढ़ कहकर ठुकराया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पति और पिस्टल मुहैया करने के आरोप में उसके साथी को कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस ने परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है आरोपी पति ने अपनी पत्नी पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठाया था लेकिन जब उसकी पत्नी ग्रेजुएट हो गई तो उसने अपने पति को अनपढ़ कहकर ठुकरा दिया। इसी से आहत होकर उसने यह साजिश रची थी। पुलिस में खडे कृष्ण पुत्र जगबीर पर अपनी पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने और साथ में खड़े अजीत सिंह को इस साजिश के लिए पिस्टल मुहैया करने के आरोप में नॉलेज पार्क पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आरोपी कृष्णा ने पूछताछ मे बताया कि वह हरियाणा पलवल का रहने वाला. उसकी शादी 2009 ग्रेटर नोएडा की तुगलपुर गांव में रहने वाली युवती से हो गई थी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि बचपन में ही शादी होने के कारण कृष्ण की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। कृष्णा ने कक्षा 9 तक पढ़ाई की थी और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दिया था जबकि उसकी पत्नी ने आगे पढ़ने की इच्छा जाहिर की थी ,कृष्णा ने अपने खर्चे पर उसे पढ़ाने का फैसला किया और उसने नौकरी करके पत्नी के पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठाया उसकी पत्नी बीए.पास से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली. उसकी पत्नी ने शादी के बाद होने वाले गौना और विदाई की रस्म से इंकार कर दिया.

पत्नी ने स्वयं को पढ़ा लिखा बताते हुए कृष्णा को अनपढ़ कह कर उसके घर आने से इंकार कर दिया। पति की बेवफाई से आहत कृष्णा ने उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली और अपने परिचित अजीत से 30 हजार में अवैध पिस्तौल खरीदी, लेकिन पिस्तौल में कुछ कमी आ जाने के कारण उसने अजीत दूसरी पिस्तौल लाने को कहा और जब अजीत दूसरी पिस्टल लेकर पहुंचा उसी समय मुखबिर की सूचना पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बनी पार्किंग में पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को जेल भेज दिया है। 

Related posts

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारत दिखे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 28 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: 60 लाख रूपए कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टेम्पो में पानी सप्लाई करने वाले एक शख्स को अपहरण व रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनाई,लगाया जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x