Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर, उसके शव को आरी से काट कर किए कई टुकड़े, टुकड़ों को बैग में डाल कर जंगलों फेका।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:एक शख्स ने मुंबई अपने सहकर्मी को प्यार के जाल में फंसा कर दिल्ली ले आया, जब लड़की ने उस पर शादी का दवाब बनाया तो उसने की बेहरमी के साथ ह्त्या कर दी, इसके बाद उस के शव को टुकड़े -टुकड़े करके थाना महरौली इलाके में पड़ने वाले पहाड़ियों के जंगलों में फेंक दिया। ये सनसनी खेज वारदात बीते 18 मई -2022 को अंजाम दिया था। मरने वाली लड़की का नाम श्रद्धा हैं, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित का नाम आफताब अमिन पूनावाला हैं,

को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया हैं , के बाद आज उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया हैं। खबर के मुताबिक महरौली थाने की पुलिस मृतक श्रद्धा वाकर के शव के टुकड़े को आरोपित के निशानदेही पर एकत्रित कर रही हैं,आरोपित ने श्रद्धा वाकर के शव को आरी से टुकड़े -टुकड़े करके , और सभी टुकड़ों को एक बैग में भर कर अरावली के जंगलों में फेक दिया। ये दोनों लोग मुंबई में कॉल सेंटर में एक साथ काम करते थे , और मृतका श्रद्धा वाकर उसकी सहकर्मी थी। मिली जानकारी के अनुसार उसकी कई हड्डियां मिली हैं , श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखने के लिए आरोपित ने 300 लीटर का नया फ्रीज ख़रीदा, उसमें उसके शव के टुकड़े रखे , और पीठू बैग में उसके शव के टुकड़ों को रख जंगलों में फेंक कर आता था। श्रद्धा ने अपने एक दोस्त को फोन पर बताया था कि आफताब उसके मारता -पीटता हैं , दोस्त ने श्रद्धा के परिजनों को ये बाते बताई थी। लगातार पांच महीनों से परिजनों का श्रद्धा से  संपर्क नहीं हो रहा था। इसके बाद वह लोग दिल्ली आए और महरौली थाना पुलिस को इस बारे में सूचित किया , और शिकायत दी। तब पुलिस हरकत में आई और आफताब को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तभी आज इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ की 18 मई 2022 को श्रद्धा वाकर की हत्या कर दी थी। अब आरोपित अरेस्ट हैं। आगे की कार्रवाई जारी हैं।   

Related posts

सवारी के रूप में दो युवकों को गाड़ी में बैठाकर हथियार के बल पर अपहरण व मारपीट कर लूटपाट करने के 5 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद की ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक फ्लैट में डकैती डालने वाले 3 डकैतों को क्राइम ब्रांच -30 ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार दिव्यांगजनों को बनाएगी कौशलयुक्त, जल्द मिलेगा कौशल विकास केंद्रों का लाभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x