Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: ग्यासीराम शर्मा को बनाया गया फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद: अटल कमल भाजपा जिला कार्यालय फ़रीदाबाद पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्तिथि में  ग्यासीराम शर्मा को फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी के दायित्व की घोषणा । इस अवसर पर केन्द्रीय  मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,विधायक नरेन्द्र गुप्ता,सीमा त्रिखा,जिला कार्यकारिणी सदस्य टिपरचन्द शर्मा उपस्तिथ रहे ।  ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा  व सभी जनप्रतिनिधियों ने नव दायित्व के लिए ग्यासीराम शर्मा को बधाई दी ।

जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि ग्यासीराम शर्मा बहुत पुराने कार्यकर्त्ता हैं और इनकी इस नियुक्ति  से विधान सभा फरीदाबाद में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी । ग्यासी राम शर्मा ने अपनी नव नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सभी विधायकों एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार जताया और कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है

मैं उसे पूर्ण निष्ठा,मेहनत और लग्न से निभाऊंगा व फरीदाबाद विधानसभा को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करने का कार्य करूँगा । पार्टी के प्रति नए व पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करूँगा जिससे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी ।

Related posts

फरीदाबाद:राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज 37वें सुरजकुंड आंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का किया विधिवत समापन।

Ajit Sinha

भाजपा शासन में दिल्ली एमसीडी हुआ लाचार, कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बेचनी होगी संपत्तियां: मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

पहलगाम आतंकी हमले को आज 85 दिन हो गए आज तक एक भी आतंकी गिरफ्तार नहीं हुआ है-सुप्रिया श्रीनेत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x