Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

प्रॉपर्टी डीलर संदीप की बदमाश ने डंडे से पीट- पीट कर की हत्या, आरोपी धीरेंद्र को डीएलएफ  क्राइम ने किया गिरफ्तार।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आईएमटी के पास अज्ञात हमलाबरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी। इस हत्या से नाराज परिजनों ने सड़क जाम लगा दिया जो पुलिस के समझाने बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्प्ताल के शव गृह में रखवा दिया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा  हैं। इस मामले में सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। इस पकरण में आरोपी धीरेंद्र को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने एक गांव में कार में सोते हुए अवस्था आरोपी धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। हत्या कारण मृतक संदीप उसकी भतीजी के साथ छेड़खानी करता था। इस कारण से उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी हैं। 

एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आज प्रात तक़रीबन के साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली कि आईएमटी के पास एक शख्स की लाश पड़ी हैं और उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इसके तुरंत बाद उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। जांच के दौरान मृतक शख्स की पहचान संदीप निवासी गांव सोतई , बल्लभगढ़ के रूप में की गई। मृतक शख्स संदीप प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। आज सुबह अपने घर से निकला था और घटना स्थल पर अज्ञात बदमाश ने उसे डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी.मौके से पुलिस ने एक सेंट्रो कार बरामद की हैं।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>


इसके बाद डीएलएफ क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच कर इस केस की जांच शुरू की तो इसमें धीरेंद्र निवासी गांव सतोई, बल्लभगढ़ का नाम सामने आया था। जिसे क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने एक गांव से कार में सोते हुए अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि संदीप उसकी भतीजी के साथ अक्सर छेड़खानी करता था। इस वजह से उसकी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी।    

Related posts

सहकारी समिति के सैल्समैन को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के 138 नए पंजीकृत करदाताओं के संदिग्ध लेन-देन के लिए जीएसटी के तहत शून्य (जीरो) कर दिया है।

Ajit Sinha

प्रमुख पदों पर रह कर हेराफेरी में भी प्रमुख भूमिका निभा रेल कंपनी को 100 करोड़ रूपए का चुना लगाने वाले निदेशक अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!