Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीसी ने किया चिंटल पैराडिसो सोसायटी में ई और एफ ब्लॉक का निरीक्षण, निवासियों की बात भी सुनी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित चिंटल पैराडिसो रिहायशी सोसायटी के ई और एफ ब्लॉक के टॉवरों में दरारें आने की शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बुधवार को सोसायटी का दौरा किया और वहां के निवासियों के साथ इन दोनों टॉवरों का निरीक्षण किया। वे उन सब स्थानों पर गए जहां पर वहां रहने वाले लोग लेकर गए और उन्होंने उन लोगों की पूरी बात सुनी।

इस निरीक्षण में उपायुक्त के साथ चिंटल में फरवरी में हुए हादसे को लेकर गठित कमेटी के प्रमुख एडीसी विश्राम कुमार मीणा, डीटीपी अमित मधोलिया, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रवीन कुमार तथा कार्यकारी अभियंता चरणजीत राणा भी थे।
   
उपायुक्त यादव ने मौका मुआयना देखने के बाद वहां रहने वाले लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि ई और एफ ब्लॉक का मौका हमने देख लिया है। इन ब्लॉक में क्रैक नजर आ रहे हैं और बालकनी में झुकाव देखा गया है। इनकी तस्वीरें ले ली गई हैं। दोनो ब्लॉको में फाल्ट अर्थात् दोष नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रिहायशी सोसायटी के डी ब्लॉक में फरवरी माह में हुई दुर्घटना के बाद उसकी स्ट्रक्चरल सेफ्टी की गहनता से जांच आईआईटी दिल्ली की विशेषज्ञों की टीम कर रही है। निवासियों ने बताया है कि डी ब्लॉक के साथ ही पहले फेस में ई और एफ ब्लॉक बनाए गए थे। डी ब्लॉक के मामले में आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। उस रिपोर्ट के आधार पर ही इन दोनो ब्लॉको ई और एफ के बारे में भी निर्णय लिया जाएगा।

—

Related posts

बेसमेंट की खुदाई के वक्त मिट्टी दबने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई मजदार घायल।

Ajit Sinha

50 लाख रुपए के कर्ज में डूबे सुनील ने केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बन, तबादले के नाम पर पुलिसकर्मी से ठगे 50000 रुपए , गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्यमंत्री उपहार योजना के दूसरे चरण में 101 उपहारों की होगी नीलामी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x