Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

50 लाख रुपए के कर्ज में डूबे सुनील ने केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बन, तबादले के नाम पर पुलिसकर्मी से ठगे 50000 रुपए , गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
50 लाख रुपए के कर्ज में डूबे एक शख्स ने केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बनकर,एक पुलिसकर्मी से उसकी तबादले कराने के नाम लिए 50000 रूपए जब उस की तबादले नहीं हुए तो उसे शक हुआ,उसकी शिकायत थाना सेक्टर -17 -18 गुरुग्राम में दर्ज करवा दिया , और पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम सुनील कुमार (उम्र 38 वर्ष, शिक्षा 10वीं) निवासी गांव जैनाबाद जिला रेवाड़ी (हरियाणा) है। आरोपित सुनील को कल पुलिस गुरुवार को अदालत के सम्मुख पेश करेगी। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि जून-2025 में उसके  एक दोस्त के माध्यम से उसकी मुलाकात सुनील नामक एक व्यक्ति से हुई थी। उसके  दोस्त ने बताया था कि सुनील की बड़े-बड़े अधिकारियों व मंत्रियों से  जानकारी है। उसकी सुनील से मुलाकात होने के बाद सुनील ने बताया कि उसकी (सुनील) बड़े-बड़े अधिकारियों व मंत्रियों से जानकारी है व केंद्रीय मंत्री के पी.ए. नवीन कौशिक को अच्छे से जानता है तो उसने सुनील से अपनी ट्रांसफर करवाने की बात कही तो सुनील ने ट्रांसफर करवाने के बदले 50 हजार रुपयों  की मांग की। उसने दिनांक  9.7.2025 को 50 हजार रुपयों में से 20 हजार रुपए सुनील के फोन-पे पर ट्रांसफर कर दिए, परन्तु सुनील ने उसकी ट्रांसफर नहीं कराई। फिर सुनील ने दिनाँक 15.07.2025 को उसके  पास एक फोन कॉल आई और फोन करने वाले ने खुद की पहचान केंद्रीय मंत्री का पी.ए. नवीन कौशिक के रूप में कराते हुए उसको कहा कि तुम्हारी बदली हो जाएगी तुम बचे हुए रुपए सुनील को भेज दो। उसने  उस फोन करने वाले व्यक्ति की आवाज पहचान ली जो सुनील की ही आवाज थी,सुनील ने खुद को केन्द्रीय मंत्री का पीए  बताकर ट्रांसफर कराने के नाम पर उसके  साथ धोखाधड़ी करके ठगी की है।  इस शिकायत पर पुलिस थाना  सैक्टर 17/18, गुरुग्राम में सबन्धित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सेक्टर- 17/18, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए केस  में केंद्रीय मंत्री का पीए  बनकर ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपित  को आज बुधवार  को गुरुग्राम से  गिरफ्तार किया हैं । आरोपित  का नाम  सुनील कुमार (उम्र 38 वर्ष, शिक्षा 10वीं) निवासी गांव जैनाबाद जिला रेवाड़ी (हरियाणा) है। आरोपित से पुलिस पूछताछ व पुलिस अनुसन्धान में ज्ञात हुआ कि आरोपित  सुनील पर 50 लाख रुपयों का कर्ज है, जिसके चलते सुनील ने बड़े अधिकारियों से जानकारी होने की बात बनाकर  शिकायतकर्ता से ट्रांसफर करवाने के नाम पर रुपए ठगे थे।
आगामी कार्रवाई के लिए आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। अनुसंधान जारी है।

Related posts

देश की चौथी नेशनल साईंस सिटी होगी गुरूग्राम में विकसित, अधिकारियों ने किया विचार विमर्श

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना मुजेसर इलाके में होली के दिन एक युवक की लगभग एक दर्जन हमलावरों ने पीट -पीट कर दिन दहाड़े हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर क्राइम ब्रांच ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं – धारणा यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x