Athrav – Online News Portal
नोएडा

पीएम प्रोग्राम: वर्ल्ड डेयरी समिट तैयारियों का जायजा लेने एक्सपो मार्ट सेंटर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट सेंटर में वर्ल्ड डेयरी समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, इस कार्यक्रम से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा वाहनों के आवागमन को रोक दिया था। एयरपोर्ट पर बने हेलीपैड हेली कॉप्टर के उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पर चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। मौके पर विधान सभा के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद है। लगभग 45 मिनट तक एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद योगी आदित्यनाथ वहां से सीधे गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय की ओर रवाना हुए।

इंडिया एक्सपो मार्ट में कल 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने एक्सपो मार्ट सेंटर पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर करीब दो घंटे तक तैयारियों को परखेंगे। एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम सभागार, हेलीपैड एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेगे। डीएम सुहास एलवाई ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण अधिकारियों को कार्यक्रम आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

Related posts

हल्दीराम कंपनी पर वायरस अटैक, डाटा डिलीट, डाटा रिट्रीट करने के लिए साइबर क्रिमिनल ने मांगी साढे़ 7 लाख की फिरौती।

Ajit Sinha

जिगोलो बनाकर हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर मोटी कमाई का झांसा देने वाले फरीदाबाद व गाज़ियाबाद का दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha

बाइक पर पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे हैं, बीएसएफ़ के जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गर्भवती पत्नी और बच्चे कि मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x