Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

थप्पड़बाज महिला: सिक्योरिटी गार्ड को मात्र 42 सेकंड में 3 थप्पड़, सीसीटीवी कैमरे कैद हुई थप्पड़बाज महिला-केस दर्ज

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के हाईराइज सोसायटी में रहने वाले खुद को किसी वीआईपी से कम नहीं समझते है,और उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड को तुक्ष्य समझते है। यही कारण है की सोसायटी का गेट खोलने में देरी होने पर एक महिला आग बबूला हो कर गार्ड पर हमला कर दिया और उसे 3 थप्पड़ मारे। इतना ही नहीं वह गार्ड को धमकाते हुए भी नजर आई पूरी घटना गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरी घटना नोएडा के फेस-3 में सेक्टर- 121 की क्लियो काउंटी सोसायटी की है। गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने महिला खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन महिला को थाने से ही जमानत दे दी गई।

सेक्टर- 121 की क्लियो काउंटी सोसाइटी मे लगे सीसीटीवी कैमरे कैद थप्पड़बाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड के सोसायटी का गेट खोलने में हुई देरी की गुस्ताखी की सजा गुस्से में कार से उतरी महिला ने तडातड थप्पड़ मार कर दी, महिला ने 42 सेकंड में 3 थप्पड़ मारे सिर्फ यही नहीं, वह गार्ड को धमकाती भी नजर आ रही है। इस कारण वहां खड़े उसके साथी गार्ड बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए। पूरी घटना नोएडा के कोतवाली फेस-3 में सेक्टर- 121 की क्लियो काउंटी सोसाइटी की है। थप्पड़बाज महिला का नाम सुतापा दास है। जो टावर बी-2, फ्लैट नंबर 2404 मे रहती है और कॉलेज में लेक्चरर है। गेट खुलने में चंद मिनट की देरी पर महिला आग बबूला हो गई।

वह गेट पर तैनात गार्ड सचिन के पास आई और बिना कुछ पूछे ही उसे मारना शुरू कर दिया। सचिन गार्ड का कहना है, हम आरएफआईडी का काम कर रहे थे। आरएफआईडी पर उनकी गाड़ी का नंबर नहीं आ रहा था। इसके बाद भी मैनुअल करके उनकी गाड़ी अंदर कर दी। इसके बाद भी वह गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज करते हुए हमको मारने लगीं। काटकर डालने की धमकी दीं। हमने डायल-112 को फोन किया। पीड़ित गार्ड सचिन ने थाने में शिकायत कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज की। महिला को बुलाया। इसके बाद थाने से ही जमानत दे दी। फेस 3 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया, “गार्ड की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। महिला का चालान कर दिया गया। महिला की जमानत हो गई थी।”

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मरने हुए आदमी के करोड़ों रूपए की जमीनों के असली मालिक बन अपने नाम कराने वाले फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने ऑनलाइन पेपर सॉल्व करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश,7 अरेस्ट, 1200 कंप्यूटर बरामद।

Ajit Sinha

एयरपोर्ट पर ठेका दिलाने वाला फर्जी पत्र वायरल होने पर यीड़ा ने कराई एफ़आईआर दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x