Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नमस्ते कहकर बुजुर्गों को लूटने वाले गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश बब्बू घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली सेक्टर- 39 पुलिस ने आज नमस्ते गैंग के एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. घायल बदमाश को पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है.पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से जख्मी बदमाश बब्बू और इकराम को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बब्बू अपने साथियों के साथ मिलकर मॉर्निंग वॉक करने वाले बुजुर्गों को लूट का निशाना बनाता था.

एडीसीपी नोएडा ज़ोन-1 आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस गैंग को नमस्ते गैंग के रूप में जाना जाता है. यह गैंग मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों को नमस्ते करता था और फिर उनसे लूटपाट कर भाग जाता था. एडीसीपी ने बताया कि कोतवाली -39 पुलिस की टीम सदरपुर के पास चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को देख उसे रोका और पूछताछ करने की कोशिश की तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की.  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह नीचे गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बदमाश का नाम बब्बू  है,  इसके खिलाफ दिल्ली में 12 मुकदमे, गौतम बुध नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं.  इस नमस्ते गैंग में 3 सदस्य हैं जिनमें से एक इस समय जेल में बंद है जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है इस गैंग के बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.

Related posts

क्रेटा कार में सवार नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने एक बुलेट मोटर साइकिल में मारी टक्कर, मौके से भागे 3 पुलिसकर्मी, एक को पकड़ा।   

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:बीती रात हुई 6 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, के आरोप में एक नाबालिग लड़का पुलिस हिरासत में।

Ajit Sinha

पुलिस कप्तान डॉ. अर्पित जैन की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप, 431 मुकदमे दर्ज कर 544 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x