Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

युवक की घर से बुलाकर गोलियों से भुना, इस सनसनीखेज वारदात को दो बदमाशों किया अंजाम, मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के सराय पिपल थला इलाके के रहने वाले एक युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद, उसे मुकुंदपुर इलाके में बदमाशों ने गोलियों से भून दिया, और युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, मृतक शख्स की पहचान अंकित उर्फ बाबा के रूप में हुई है । जो  दिल्ली के सराय पिपल थला इलाके में रहता था। इलाके की  पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।  अंकित अपने परिवार समेत दिल्ली के सराय पिपल थला इलाके में रहता था,  आज अदालत  में तारीख से आने के बाद, उसे दो लोगों ने बुलाया, और अपने साथ लेकर कहीं चले गए, बाद में रात के समय अंकित की डेड बॉडी मुकुंदपुर इलाके में मिली। 

अंकित के शरीर पर कई गोलियां चलाई गई थी जिसकी वजह से जब उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । अंकित ड्राइवर का काम करता था , अंकित और उसका परिवार मूल रूप से गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है । दरअसल आज अंकित की अदालत  में  तारीख की जिसकी वजह से उसने आज छुट्टी किया हुआ था ।  कोर्ट से आने के बाद उसके घर सराय पिपल थला में दो युवक आए और वह अंकित को अपने साथ लेकर चले गए जिसके बाद मुकुंदपुर इलाके से अंकित की डेड बॉडी को पाया गया। अंकित को कई गोलियां बदमाशों ने मारी है । 

शुरुआती  दौर में  अंकित की हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला देखा जा रहा है ,फिलहाल थाना भलस्वा डेरी पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर डेड बॉडी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।  

Related posts

वृक्षारोपण महाअभियान 26 फरवरी से शुरू होगा- गोपाल राय

Ajit Sinha

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में आज 620 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Ajit Sinha

नेवी को मिलेगी ‘तारिणी’, समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x