अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र सेक्टर- 135 स्थित फार्म हाउस में चल रही जन्मदिन की पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर पार्टी करने वाले 16 लोगो को गिरफ्तार किया है, जिनमें 13 युवकों सहित तीन युवतियों शामिल थी। रात के समय यह लोग बिना परमिशन के लॉकडाउन का उल्लंघन कर के पार्टी कर रहे थे, पुलिस ने धारा-144 और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर फार्म हाउस मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है।

नोएडा के थाना एक्स्प्रेसवे पर गिरफ्तार कर लाए गए तीन युवती और 13 युवकों को धारा-144 और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रात करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस में कुछ युवक-युवती पार्टी कर रहे हैं। थाने की टीम ने फार्म हाउस में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने तीन युवती और 13 युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक-युवती दिल्ली से जन्मदिन की पार्टी मनाने फार्म हाउस पर आए थे। इसके लिए सभी ने पैसे की हिस्सेदारी कर फार्म हाउस बुक किया था।एडीसीपी ने बताया कि फार्म हाउस पर छानबीन के दौरान कोई नशीला पदार्थ या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। कुछ खाने का सामान रखा हुआ था। युवकों ने स्वीमिंग पूल के पास कुर्सी डाल रखी थीं। फार्म हाउस लाला लालचंद नाम के व्यक्ति का है। युवकों ने लालचंद के किसी करीबी को पैसे देकर इसे बुक किया था। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है ताकि मालिक के पते की जानकारी मिल सके। एडीसीपी का कहना है कि जिले में अभी धारा-144 लागू है। धारा-144 और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर युवक-युवतियों सहित फार्म हाउस मालिक के खिलाफ महामारी अधिनियम और धारा-188 के तहत कार्रवाई की गई है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

