Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

को-ऑपरेटिव सोसायटी का इंस्पेक्टर 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने आज जींद में एक सोसायटी को भंग करने के नाम पर को-ऑपरेटिव सोसायटी के इंस्पेक्टर को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफतार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए गए इंस्पेक्टर का नाम अजीत है। जींद जिले के गांव दालमवाला के रहने वाले धर्मबीर ने विजिलेंस को शिकायत देकर बताया कि गांव की ही सोसायटी के केस को रफा-दफा करने व सोसायटी को भंग करने की एवज में आरोपित इंस्पेक्टर रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने रेड करते हुए आरोपित इंस्पेक्टर को डयूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस अब आगे की जांच में लगी है।

Related posts

हरियाणा: डीजीपी पी के अग्रवाल ने आज पुलिस शहीदी दिवस पर पुलिस के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कोतवाली थाना पुलिस ने आज एनआईटी क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 11 लोगों को रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गांव भनकपुर में 11 वीं क्लास के छात्र की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों किया अरेस्ट, अब तक 4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x