Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सहायक लेखा अधिकारी व डाटा एंट्री ऑपरेटर 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने महालेखाकार कार्यालय, हरियाणा में कार्यरत सहायक लेखा अधिकारी तथा घरौंडा, करनाल स्थित खजाना कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री आपरेटर को मृतक सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन संबंधी लाभ जारी करने की एवज में शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये नगद व 2.5 लाख चेक की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहायक लेखा अधिकारी प्रमोद और डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक के रूप में हुई है।
               
दोनों आरोपियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सहित सेवानिवृत्ति लाभ जारी करने के लिए 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसकी सेवानिवृत्ति के बाद मृत्यु हो गई थी। आरोपी पहले भी शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये ले चुके थे।करनाल के गांव दादूपुर निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने रेड करते हुए आरोपियों को 1 लाख रुपये नकद व ढाई लाख रुपये के चेक लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: पंचकूला में अगले दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल – उपायुक्त प्रियंका सोनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पुलिस ने 44 लड़के – लड़कियों को अनैतिक कार्य करते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सोशल मीडिया, फेसबुक यूट्यूब और ट्विटर पर भड़काऊ कंटेंट/वीडियो पोस्ट करने पर एक महिला सहित 4 लोगों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x