Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ज्वेलरी शॉप से लगभग 50 लाख रुपयों की कीमत के आभूषण चोरी करने वाला पूर्व ड्राइवर पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: ड्राइवर की नौकरी करता था, और उसकी मां कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी, व्यवहार ठीक नहीं होने के कारण उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इसलिए उसने शिकायतकर्ता की बहन की ज्वेलरी की दुकान से लगभग 50 लाख रुपए की आभूषण चोरी कर लिए। अब अपराध शाखा – 40 और थाना सेक्टर -65 ,गुरुग्राम की संयुक्त टीमों ने दिल्ली के राजौरी गार्डन ने आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम संदीप (उम्र-26 वर्ष) गांव रसूलपुर जिला पलवल है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 28 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत गत 27/28 अगस्त 2024 की रात को सेक्टर-66, गुरुग्राम में उसकी बहन की ज्वेलरी की दुकान से किसी अज्ञात द्वारा आभूषण चोरी करके ले जाने के संबंध में दी गई। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम तथा थाना सेक्टर 65 गुरुग्राम की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आज 29 अगस्त 2024 को आरोपित को राजौरी गार्डन, दिल्ली से काबू किया। काबू किए गए आरोपित का नाम *संदीप (उम्र-26 वर्ष) गांव रसूलपुर जिला पलवल है। आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनसे (आरोपित) उपरोक्त मुकदमा में पीड़िता/शिकायतकर्ता के पास जुलाई-2024 में करीब 52 दिन ड्राईवर की नौकरी की थी, उसका व्यवहार ठीक ना होने के कारण उसको ड्राईवर की नौकरी से निकाल दिया था। उसकी माँ को कैंसर की बीमारी थी, जिसके कारण उस पर 10 लाख रुपयों का कर्ज था, जिसके चलते उसने मौका पाकर उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित के कब्जा से *चोरी हुए आभूषण, वारदात में प्रयोग की गई बाईक व हथौड़ा बरामद* किया गया है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन की हुई आपात बैठक: बिजली कर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान मारपीट की कड़ी निंदा

Ajit Sinha

अदालत में विचाराधीन मुकदमा वापिस लेने की धमकी दे रहा था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, शव गंदे नाले में फेंक दिया -अरेस्ट।

Ajit Sinha

“ऑपरेशन लगाम” न रात में गुंडागर्दी, ना रोड पर मनमानी,” 22 दिनों में कुल 9106 वाहनों का चालान,करीब ढाई करोड़ रूपये का जुर्माना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x