Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के दो इन्स्पेटरों सहित 4 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, डीसीपी मुख्यालय ने दी शुभकामनाए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूरी करने के पश्चात आज 4 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त इन पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर राम प्रकाश, करन सिंह तथा सब इंस्पेक्टर राणा सिंह, व हरद्वारी लाल का नाम शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर – 21 सी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

डीसीपी ने पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने पुलिस के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। इन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी विपरीत परिस्थितियों का सामना भी किया है और इन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के पश्चात ही यह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं कि सैकड़ों लोग इन्हें जानते हैं और समाज के श्रेष्ठ व्यक्तियों में इनका भी नाम शामिल है। इन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याओं का हल करने में अपना अहम योगदान दिया है जिसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। इसी प्रकार निवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए पुलिस आयुक्त ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2 के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, बिल्डर ने भोले भाले जनता को लूटने का कार्य किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भूपेंद्रा स्टील कंपनी में आग लगने से एक वर्कर की मौत , अन्य 4 वर्कर हुए घायल, केस दर्ज। 

Ajit Sinha

महंगाई और पेट्रोल-डीजल वृद्धि से टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x