Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तीन दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आगामी  21 जून को फरीदाबाद के सैक्टर-12 में स्थित राज्य खेल परिसर में मनाए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग का आकर्षक तरीके से प्रदर्शन करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। नगराधीश सतबीर सिंह मान ने दीप प्रज्जवलित कर सवेरे छः बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की।
नगराधीश ने कहा कि योग के महत्व को आज दुनिया के सभी देश समझने लगे हैं। यही कारण है कि 21 जून का दिन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणित हो चुका है कि योग क्रियाओं से असाध्य रोगों का ईलाज भी सम्भव हुआ है। हमें अपनी रोजमर्रा की जीवन शैली में योग को शामिल करना चाहिए। शिविर में बड़खल के एसडीएम रीगन कुमार, बल्लभगढ़ के एसडीएम अमरदीप जैन, जिला आयुष अधिकारी डा0 इमरतजीत चैधरी समेत कई विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग डेढ़ घण्टे तक योगाभ्यास किया। योगाचार्य हरिदर्शन, गोविंद धनवतंरी, नेत्रपाल, नरेश व दीपक ने शिविर में प्रोटोकोल के हिसाब से पहले खड़े होकर किए जाने वाले योग क्रियाओं को व्यवहारिक रूप से करवाया। मुख्य मंच पर प्रशिक्षक उपस्थित रहे और अन्य लोगों ने मंच के सामने बैठकर योग प्रशिक्षकों का अनुसरण किया। बीच-बीच में योग के महत्व को स्वीकार करते हुए गोविंद धनवंतरी व हरिदर्शन योगाचार्य ने बताया कि अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यास से शरीर के किसी भी हिस्से में अगर कोई गांठ बन जाती है तो उसे नियमित योग से दूर किया जा सकता है। भाग दौड़ की इस जिन्दगी में किसी के पास समय नहीं है इसलिए घर बैठ कर भी योग करके शरीर को निरोग रखा जा सकता है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल, विधायक धनेश व पार्षद वीरेंद्र ने किया SALT & CHILLI का उद्घाटन -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तेज रफ्तार ट्रक -ट्रॉला ने उत्तरप्रदेश रोडवेज की खड़ी बस में मारी जबरदस्त टक्कर, बस ड्राईवर की मौत, 10 यात्री जख्मी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकार ने अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधांए उपलब्ध कराने का लिया फैसला, अंतिम तिथि 31 मार्च।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x