Athrav – Online News Portal
नोएडा

सेक्टर-51 से गौर चौक तक दौड़ेगी एक्वा लाइन मेट्रो, 8.4 K,M, लंबे रूट पर बनेंगे 5 नए एलिवेटेड स्टेशन मेट्रो, कैबिनेट की हरी झंडी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। अब नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 यानी गौर चौक तक सीधे मेट्रो दौड़ेगी। इस फैसले से न सिर्फ जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि दिल्ली आना-जाना भी चुटकियों का खेल हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी से बढ़ते रिहायशी और कमर्शियल इलाकों की सबसे बड़ी जरूरत थी- पब्लिक ट्रांसपोर्ट। कैबिनेट के इस फैसले के साथ 8.4 किलोमीटर से लंबे इस नए रूट पर करीब 2,390 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें पांच नए एलिवेटेड स्टेशन तैयार होंगे, जिससे हर दिन सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।  

इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी यूएसपी है—नोएडा सेक्टर-61 का इंटरचेंज स्टेशन! एक्वा लाइन का यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो (DMRC) की ब्लू लाइन के सेक्टर-61 स्टेशन से सीधे जुड़ेगा। यानी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मुसाफिर अब बिना किसी रूकावट के सीधे दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और आईजीआई एयरपोर्ट तक का सफर मेट्रो से ही तय कर सकेंगे। इससे सड़कों पर गाड़ियों का दबाव घटेगा और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

सिर्फ इतना ही नहीं, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) दो और विस्तार योजनाओं पर पूरी रफ्तार से काम कर रहा है। बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 और डिपो से बोराकी मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक के लगभग 15.1 किलोमीटर लंबे रूट के लिए सिविल ठेकेदार का चयन भी पूरा हो चुका है, जिस पर काम जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही NMRC को सिविल स्ट्रक्चरल डिजाइन में नवाचार के लिए 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।  

 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लाइफ लाइन पटरी पर उतरने के लिए तैयार है। कैबिनेट की इस मंजूरी ने लाखों फ्लैट खरीदारों और नौकरीपेशा लोगों के रोजमर्रा के सफर को आसान बनाने का रास्ता साफ कर दिया है।

Related posts

नोएडा में तैनात हेड कांस्टेबल की बॉडी गाजियाबाद के होटल में मिली, पुलिस कर रही है जांच

Ajit Sinha

नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली -देखें वीडियो

Ajit Sinha

चार साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया डिजिटल रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x