Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नवरात्रों: ऐतिहासिक और प्राचीन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में पहले दिन मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना की गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नवरात्रों की धूम आरंभ हो गई है और इसके साथ ही शहर के ऐतिहासिक और प्राचीन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में पहले दिन मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना में हिस्सा लिया और मां से अपने मन की मुराद मांगी। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के  प्रधान जगदीश भाटिया ने मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना का शुभारंभ करवाया।  मंदिर में मां शैलपुत्री के समक्ष ज्योत जलाई गई। हवन यज्ञ का आयोजन करते हुए सभी भक्तों ने मां शैलपुत्री से देश की सुरक्षा और सभी लोगों के लिए मंगल कामना की।

मां शैलपुत्री यह रूप आनंदित करने वाला है- भाटिया

हवन यज्ञ के पुनीत अवसर पर मंदिर में फरीदाबाद के प्रमुख उद्योगपति आनंद मल्होत्रा, चेयरमैन प्रताप भाटिया,प्रदीप झांब, रमेश सहगल, सोनिया बत्तरा, आर के जैन, नेतराम गांधी, फकीरचंद कथूरिया, राहुल मक्कड़, संजय कुमार एवं देहर पुंजानी शामिल थे। हवन यज्ञ के उपरांत मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि मां शैलपुत्री को हेमावती तथा पार्वती नाम से भी जाना जाता है। मां की सवारी वृक्ष है, जिस कारण उन्हें वृषारूढ़ा भी कहा जाता है। मां शैलपुत्री के हाथों में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल रहता है। मां का यह रूप बेहद ही सुखद मुस्कान और आनंदित करने वाला दिखाई पड़ता है। भाटिया ने बताया कि मां का यह देवी शैलपुत्री रूप सभी भागय का प्रदाता है, चंद्रमा के पड़ने वाले किसी भी बुरे प्रभाव को मां शैलपुत्री नियंत्रित करती हैं। मां को शुद्ध देसी घी और नारियल का फल अति प्रिय है और उनका प्रिय रंग सफेद और लाल है। भाटिया ने कहा कि जो भी भक्त मां शैलपुत्री से सच्चे मन से जो भी मुराद मांगता है वह अवश्य पूर्ण होती है।

Related posts

हरियाणा विधानसभा में पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा का आमंत्रण — 22 टूरिस्ट कॉम्प्लेक्सों में 28 फरवरी से ‘रंगोत्सव 2026’ 

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद को करीब 400 करोड़ रूप्ए की एक बड़ी परियोजना की सौगात दी है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर-88,फरीदाबाद स्थित ग्राम बसेलवा में एक विकसित अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x