Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ रंगमंच कार्यशाला का समापन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के साहित्य एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का समापन धर्मवीर भारती के नाटक अंध युग पर थिएटर कलाकार हर्षवर्धन चतुर्वेदी के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ।रंगमंच कार्यशाला के आखिरी दिन हर्षवर्धन ने सिचुएशन एक्टिंग और प्रॉप्स का इस्तेमाल करते हुए एक्टिंग जैसी कई गतिविधियों का संचालन किया। कार्यशाला में इंजीनियरिंग, प्रबंधन और कला सहित सभी संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, विशेष रूप से एमए (अंग्रेजी) और पत्रकारिता के छात्रों ने इसका लाभ उठाया। 

कार्यकाल के अंतिम दिन के दूसरे सत्र का संचालन कहानीकार और आलोचक डॉ. नीर कंवल मणि ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा और तान्या कौर द्वारा नवरस के प्रदर्शन के साथ की हुई। इसके बाद एमए अंग्रेजी और बीएससी एनिमेशन के छात्रों द्वारा कोकेशियान चाक सर्कल पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिव्यज्योति ने समापन सत्र का संचालन किया। इस अवसर पर प्रो. अतुल मिश्रा, प्रो. संदीप ग्रोवर एवं प्रो. एस.एन. शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम समन्वयक ममता बंसल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

Related posts

दिवाली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किए 1500 पुलिस कर्मी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सामाजिक समरता मंच द्वारा मनाया जा रहा है रक्षा सूत्र संकल्प सप्ताह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जगी उम्मीद, ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने गुरुकुल रेल ओवर ब्रिज का मुद्दा ग्रीवेंस कमिटी में उठाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x