Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डिलीवरी बॉय को चाकू मारने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपितों को सेक्टर -16 पुलिस चौकी की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर -16 पुलिस चौकी की टीम ने आज मंगलवार को एक डिलीवरी बॉय को रंजिशन चाकू घोंप कर हत्या की कोशिश के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम मुकुल व सूरज है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू , लोहे की पाइप व गाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-16 पुलिस चौकी में नेमराज निवासी  गांव दौलताबाद, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 23 मई की सुबह 3 बजे ड्यूटी खत्म कर के अपने घर जाने लगा तभी दो व्यक्ति अचानक गाड़ी से निकले और उनमें से एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और दुसरे ने लोहे की पाईप से उस पर वार किया। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर -17 में मारपीट में हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उनका कहना है कि पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मुकुल (24) निवासी गढ़ी मोहल्ला,ओल्ड फरीदाबाद व सुरज (25) निवासी राजीव नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  मुकुल के भाई और शिकायतकर्ता की आपस में बहस हो गई थी। जिस बात की खबर मुकुल को लग गई और उसने शिकायतकर्ता को सबक सिखाने के लिए वह अपने दोस्त को साथ लेकर शिकायतकर्ता के स्टोर पर आया और चाकुओं से शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया और सुरज ने उस पर लोहे की पाइप से वार किया। पूछताछ के बाद वारदात में प्रयोग चाकू, लोहे की पाइप व गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

आज की बारिश से तपती और उमस भरी गर्मी से आमजनों को राहत, पर काफी मुश्किलें भी हैं, सोच समझ कर घर से निकले

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के लिए चली राहुल गांधी का भारत जोड़ो पदयात्रा का पूरा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजीव कुमार की फरीदाबाद में मतदाता सूची की समीक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x