Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद :रेप की शिकार लड़की को केस वापिस लेने, ना लेने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बलात्कार का शिकार हुई लड़की को फैसले के लिए डराने-धमकाने वाले एक आरोपित को सेक्टर -8 थाने की पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम विकास उर्फ़ नगेंद्र, निवासी नॉएडा, उत्तरप्रदेश हैं।
एसएचओ नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की ने थाना सेक्टर- 8 में दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के बारे में लिखित शिकायत दी जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित को मौके से ही अरेस्ट कर लिया। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह घरों में साफ- सफाई का काम करती है। वह 6 मई 2021 को उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में एक गैंगरेप की घटना का शिकार हुई थी। जो कि जानकारी न होने के कारण वहां से बल्लभगढ़ आ गई थी।

और बल्लभगढ़ महिला थाने में लड़की ने एक लिखित शिकायत दी जिस पर महिला थाना बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की कॉपी गौतम बुध नगर नोएडा के थाने में भेज दी थी। जो अभी मुकदमें में जांच चल रही है। लड़की ने बताया कि उस पर और उसके पिता पर आरोपितों द्वारा लगातार फैसले का दबाव बनाया जा रहा हैं। आरोपित अभी भी फरीदाबाद में मेरे ऊपर फैसले का दवाब बनाने के लिए आया था। आरोपित बार-बार लड़की और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देता है। थाना सेक्टर- 8 में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात 4 करोड़ 25 लाख के लेनदेन के विवाद में गांव किडावली में एक शख्स की गोली मार हत्या-केस दर्ज

Ajit Sinha

पिस्तौल बनाने वाली एक अंतर्राज्यीय रैकेट का किया पर्दाफाश , 30 पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार : डीसीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद की जनता जागरूक और हिम्मत वाला हैं , कोरोना वायरस को चुटकी में देश से बाहर कर देगी: पुलिस कमिश्नर के. के. राव   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x