Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने लिया गंभीरता से विधायकों को धमकी मिलने का मामला, बुलाई पुलिस अधिकारियों की बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के कुछ विधायकों को धमकी मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में गृह मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मामले की विस्तृत जानकारी लेने के बाद पुलिस अधिकारियों को तत्काल सख्त कार्रवाई करने और किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के कड़े निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारी प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और इस मामले को जल्द से जल्द हल कर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएं । उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इस मामले में लगातार छानबीन जारी है और जांच में काफी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करवाया कि जल्द पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधायकों को मिल रही धमकियों का मामला पहले ही स्पेशल टास्क फोर्स को सौंप दिया गया है। स्पेशल टास्क फोर्स इस पर काम कर रही है। एसटीएफ को काफी हद तक इसमें सफलता भी मिल चुकी है।
 

Related posts

बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े बदमाशी, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :जनता सेवा दल के अध्यक्ष श्री भगवान ने जनता सेवा दल ने सर्वसम्मति से मंजीत डाबला बसई को जिला प्रधान किया घोषित ।

Ajit Sinha

बीती रात दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में फिर से पत्थरबाजी का मामला आया सामने, वाक़्या सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x