Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात एक नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर एक लड़के की सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने दीपावली एन्क्लेव में एक व्यक्ति की चाकू मारकर सनसनी  खेज हत्या करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत थाना पल्ला , फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओम एनक्लेव अगवानपुर निवासी रामलोट ने पुलिस चौकी नवीन नगर में शिकायत दी कि 7/8 अगस्त की मध्यरात्रि को उसके पास उसके बेटे किशोरी कनौजिया के दोस्त दीपक का फोन आया। दीपक ने उसे बताया कि उसके बेटे किशोरी कनौजिया को एक लड़के ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना के बाद किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।शिकायत के आधार पर थाना पल्ला , फरीदाबाद में हत्या तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी नवीन नगर , फरीदाबाद की टीम ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 7/8 अगस्त की रात को मृतक किशोरी कनौजिया और अपचारी बालक के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौच हो गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अपचारी बालक ने तैश में आकर किशोरी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया और वह मौका से भाग गया था।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा विधायक विपुल गोयल के आदेशों का धरातल पर नजर आने लगा है असर, ये अभी शुरुआत है।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल करेंगे हरियाणा 112 की शुरुआत, 601 ईआरवी को भी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Ajit Sinha

गुरुग्राम: दिल्ली -जयपुर हाईवे पर सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर अहीर मोर्चा के सदस्यों ने किया जमकर हंगामा-पथराव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x