Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय जयपुर दौरे पर रहेंगे.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवंकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगतप्रकाश नड्डा 8 और 9 अगस्त 2026 को राजस्थान केजयपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान नड्डा तिरंगा यात्रा, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक औरविशिष्ट व्यक्तियों के साथ संवाद सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।यह दौरा संगठन के साथ जुड़ाव को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावादेने के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।9 अगस्त 2026, रविवार को जगत प्रकाश नड्डा के सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत जयपुर स्थित शहीद स्मारक सेहोगी, जहां वे शहीदों को श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पितकरेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा यात्रा मेंशामिल होंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 10:10 बजे शुरू होगीऔर जयपुर की बड़ी चौपड़ पर समाप्त होगी। यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश देगी। इसके बाद नड्डा सरदार पटेल मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां वे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।इसके उपरांत भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी  प्रवीण चंदजी छाबड़ा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे।यह दौरा स्वतंत्रता दिवस से पहले संगठन के साथ जुड़ावको मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रवाद, बलिदान और सेवाके मूल्यों को जनजीवन के केंद्र में रखने पर नड्डा के निरंतर जोर को दर्शाताहै। तिरंगा यात्रा में जगत प्रकाश नड्डा की भागीदारी और एक स्वतंत्रता सेनानीसे उनकी मुलाकात राष्ट्रनायकों को याद करने तथा युवा पीढ़ी को देशभक्ति और जनसेवाके आदर्शों से प्रेरित करने के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सचिन पायलट की शिकायतें सुनने के बाद तीन सदस्यीय समिति का किया गठन

Ajit Sinha

प्रभु श्रीराम (अरुण गोविल) के घर आया एक और खूबसूरत नया वाहन, सोशल मीडिया पर, खूब देख रहे इस वाहन को।

Ajit Sinha

आप विधायक अमानतुल्लाह खान के निवास पर पहुंची,अमानतुल्लाह ने सोशल मीडिया पर किया वीडियो जारी, सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x