Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

बंतो कटारिया एवं रेणु डाबला की नियुक्ति से अनुसूचित जाति आयोग को मिलेगी नई मजबूती : डॉ. अर्चना गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त होने पर श्रीमती बंतो कटारिया तथा वाइस-चेयरपर्सन नियुक्त होने पर श्रीमती रेणु डाबला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि दोनों अनुभवी एवं कर्मठ नेत्रियों की नियुक्ति से आयोग के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्हें विश्वास है कि श्रीमती बंतो कटारिया और श्रीमती रेणु डाबला अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निर्वहन करते हुए अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों, कल्याण और उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करेंगी।उन्होंने कहा कि दोनों की कार्यक्षमता और अनुभव का लाभ न केवल अनुसूचित जाति समाज बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने दोनों के सफल एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

पंचकूला पुलिस ने बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, तीन अलग-अलग शहरों के लिए चंद मिनटों में रवाना हुए जीवन रक्षक अंग।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन 4.0 तक जब्त किया 3853 किलोग्राम मादक पदार्थ

Ajit Sinha

मानव सेवा ईश्वर सेवा के समान, सामर्थयवान पुण्य कार्य में बनें सहयोगी – राज्यपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x