Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनआईओएस के खाते से 60 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
भारत के सबसे बडे सरकारी शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान( NIOS) के ऑफिशियल बैंक अकाउंट से 60 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड करने की कोशिश हुई. जिसके बाद शिक्षण संस्थान की सचिव ने नोएडा के कोतवाली 58 में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

नोएडा के सेक्टर- 62 में देश के सबसे बड़ा सरकारी शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान स्थित है. इस संस्थान में साइबर ठगों ने सेंधमारी कर 60 लाख रुपए निकालने में सफल रहे. लेकिन संस्थान की तत्परता के कारण इस ऑनलाइन का समय रहते खुलासा हो गया. जिसके कारण निकाले गए 60 लाख रुपए रिफंड हो गए. अब संस्थान के सचिव प्रदीप कुमार ने इसकी शिकायत कोतवाली 58 पुलिस ने की है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

नोएडा ज़ोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि संस्थान के सेक्रेटरी प्रदीप कुमार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना 58 पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है.जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही इतने बड़े संस्थान के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा तो है ही हम इस पर गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्दी इस ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा कर कार्रवाई करेंगे। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड जो कि 60 लाख का हुआ था वो रिफंड हो गया था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: 40 दिन पहले हुई ऑटो चालक जितेंद्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपित दोस्त ने कोर्ट में किया सरेंडर -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सरकारी राशन डिपो में किया भौतिक निरिक्षण-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गाली -गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो गोली मार कर हत्या कर दी,ओयो होटल और डेयरी मालिक पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x