Athrav – Online News Portal
नोएडा

ईस्ट्रन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर धू-धू कर जला ट्रक, जलते आयल टैंकर से कूद कर चालक ने बचाई जान।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ईस्ट्रन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार आयल टैंकर  जिसमें कच्चा ऑयल भरा हुआ था, पहले से खड़े एक अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गया जिससे ट्रक के केबिन में अचानक से आग लग गई. आयल टैंकर  ड्राइवर ने जलते हुए ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई. आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया अगर ऑयल टैंकर में भरे कच्चा ऑयल में आग लग जाती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी. ईस्ट्रन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर धू-धू करके कर जलते हुए आयल टैंकर के केबिन में आग पर काबू पाने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी, तब जा कर आग पर काबू पाया जा सका. पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने बताया कि आयल टैंकर के ड्राइवर ओमप्रकाश पंजाब से कच्चा ऑयल लेकर ग्वालियर जा रहा था,

सुबह 3 बजे जब वह ईस्ट्रन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर पहुंचा तो साइड में पहले से खड़े एक अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा जाने से आयल टैंकर के केबिन में अचानक से आग लग गई. ड्राइवर ओमप्रकाश ने फौरन आयल टैंकर को रोक दिया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक में आग भड़कती चली गई.  

ट्रक की आग को सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस तथा फायर सर्विस की गाड़ियों  ने मौके पर पहुंच गई भारी मशक्कत करनी पड़ी तब जा कर आग पर काबू पाया जा सका. अधिकारियों का कहना है इस हादसे में ड्राइवर ओमप्रकाश सकुशल है और  कोई जनहानि नहीं हुई है. लेकिन एक बडा हादसा होने से टल गया अगर ऑयल टैंकर में भरे कच्चा ऑयल में आग लग जाती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी

Related posts

20 आर्टिस्ट काम करते हैं और 4 से 6 महीनों तैयार करते है, नजर आने वाले यह शख्सियतों के मोम के पुतले : अंशुल जैन

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हज़ार का इनामी गैंगस्टर घायल-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा से एनएच मेमोरियल ड्राइव रैली को थल सेना अध्यक्ष एमएम नरवाणे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x