
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम कॉलोनी से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ प्राधिकरण के अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण 6 वर्षीय बच्चे अव्यान सूर्या की पानी से भरे एक खुले गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे को बिना किसी बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड के खुला छोड़ दिया गया था।
ये तस्वीर 6 वर्षीय बच्चे अव्यान सूर्या की जिसकी मौत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग का कार्य कराए जा रहे पानी से भरे एक गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम के समय अव्यान अपने दोस्तों के साथ सोसाइटी परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान वह एक लकड़ी उठाने के प्रयास में पानी से भरे एक अनढके गड्ढे में गिर गया। बच्चे के साथ खेल रहे दूसरे बच्चे ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। स्थानीय निवासी प्रांजल और अन्य लोगों ने मिलकर लगभग 5-10 मिनट की मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतक अव्यान के परिवार और स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है, और वे जिम्मेदार अधिकारियों ठेकेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम (सदर) आशुतोष गुप्ता और नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से घटना का संज्ञान मिलते ही हम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा यहाँ बोरिंग का कार्य कराया जा रहा था, जहाँ कोई सुरक्षात्मक उपाय न होने के कारण यह हादसा हुआ। पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अव्यान सूर्या के पिता शिवान यादव की तहरीर के आधार पर संबंधित लापरवाही के खिलाफ मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

