Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका शातिर लुटेरा आकाश मुठभेड़ के बाद घायल, उसकी तलाश कई थानो की पुलिस कर रही थी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली फेज-3 पुलिस को कुछ समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस के लिए जब सिरदर्द बन चुके शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ने में कामयाब रही. आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी आकाश के रूप में हुई है उस पर नोएडा एनसीआर में लूट की 14 से ज्यादा वारदातें करने का मुकदमा दर्ज है. कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी,  घायल बदमाश को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है. 

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद घायल आकाश को इलाज के लिए  अस्पताल ले जा रही पुलिस ने उसे गढी गोल चक्कर के पास एफएनजी की तरफ पार्क से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल इलामारनजी. ने बताया कि सोमवार रात को कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी की अगुवाई में फेस तीन कोतवाली पुलिस की टीमें गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर के पास गश्त कर रही थी।

इस बीच एफएनजी रोड पर एक संदिग्ध युवक बाइक से गुजरा। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने युवक को रोका तो उसने पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आकाश के पैर में लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि विगत कई माह से आकाश कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन लूट वारदात को अंजाम दे रहा था। कोतवाली पुलिस की टीमों ने आकाश की गिरफ्तारी को लेकर कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि वह अकेले लूट करता था। अब तक 50 से अधिक लूट को अंजाम देने की बात उसने कही है। आकाश के निशाने पर सुबह की सैर पर निकले लोगों होते थे जिनके मोबाइल और सोने की चेन छीन फरार हो जाता था. लूट की घटना को अंजाम देते समय एक तमंचा अपने पास रखता था। जब लोग लूट का विरोध करते थे, तो वह उन्हें डराकर फरार हो जाता था।  एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि फेस दो और फेस तीन सहित गाजियाबाद के अलग-अलग कोतवाली में आकाश के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जिलों की पुलिस से घायल बदमाश का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

Related posts

पडोसी ने पत्नी को पहले गंदी-गंदी गालियां दी, फिर उसके पति की गला घौंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

निर्माणाधीन चौथी मंजिल पर रेत के नीचे दबे हुए हालात में एक व्यक्ति की लाश मिली है, साले ने एक अन्य के साथ मिलकर की थी हत्या।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ट्रैकिया पोर्टल और डिजिटल बदलाव से हरियाणा की एफएसएल बनी देश की अग्रणी फॉरेंसिक प्रयोगशाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x