Athrav – Online News Portal
नोएडा

झुग्गी में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से लगी में आग से 6 लोग झुलसे, एक नवजात समेत 2 बच्चे की मौत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के कोतवाली पेज वन में स्थित सेक्टर- 8 की जेजे कॉलोनी के एक झुग्गी में सिलेंडर फटने से आग लग गई. इस आग में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया और झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां एक नवजात समेत दो बच्चों की मौत हो गई. अन्य चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना आज सुबह करीब तीन बजे सेक्टर- 8 के डी-221 के सामने बनी झुग्गी में हुई, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड फेज-1 की दो गाड़ियां और कोतवाली फेज-1 की पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और इस दौरान एक परिवार के 6 लोग इस आग में झुलस गए. उन्हें नोएडा के सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान 12 वर्षीय लड़के और 12 दिन की शिशु कन्या की मौत हो गई.फायर ब्रिगेड के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग गैस के सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगने की बात सामने आई है।

Related posts

असली नोटों के बीच में नकली नोटों को डालकर आमजनों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश,4 अरेस्ट,18 लाख के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, 5 थानों की पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में 5 बदमाश हुए घायल

Ajit Sinha

तेज रफ्तार मदरसन की लड़कियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, एक लड़की की मौत, आधा दर्जन जख्मी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x