Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ ; त्रिवेणी का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : नगर के अटेली रोड़ पर स्थित राव जयराम सी.सै.स्कूल के प्राँगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय के चेयरमैन राव हरी सिंह ने त्रिवेणी का पौधा लगाया । उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों को बताया कि हमें वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए ।

 विद्यालय के डीन  आर.एन.चौहान ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वृक्ष हमारे लिए जीवन हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए जिससे कि पर्यावरण शुद्ध बने । संगीताचार्य अमर सिंह सोनी ने भी एक पर्यावरण संरक्षण गीत (वृक्ष लगाओ पेड़ उगाओ, पर्यावरण को शुद्ध बनाओ .) गाकर अपनी शानदार प्रस्तुति दी । विद्यालय के बच्चों के द्वारा भी विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए । इस अवसर पर सी.ई.ओ. औमप्रकाश यादव, एम,डी.सुरेन्द्र यादव, डा.देवेन्द्र यादव, राजेश मैडम, ललिता मैडम सहित समस्त स्टाफ एवं बच्चे भी उपस्थित थे ।

Related posts

फरीदाबाद: जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

Sahara’s Aamby Valley will be seized to pay Rs 14,000 crore to investors: Supreme Court

Ajit Sinha

कला, संस्कृति, विरासत और विश्व की एकता का मेला संपन्न हुआ : प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x