Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई खुले नाले में जा गिरी, राहगीरों ने युवक की बचाई जान।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना 39 के क्षेत्र में उस समय एक बड़ा हदसा हो गया,नशे में धुत तेज रफ्तार कार चला रहा एक युवक कार पर नियंत्रण खो बैठा। और वह सड़क किनारे बड़े नाले में अपनी शिफ्ट डिजायर कार के साथ जा गिरा। कार को चला रहे युवक को आसपास में मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकला, कार में बैठे युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उसकी जान बच गई जबकि आधे से ज्यादा कार नाले में समा गई, जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया।

आप तस्वीरों में देख सकते है कि एक शिफ्ट डिजायर कार कैसे नाले में गिरी पड़ी है। ये कार नोएडा के छपरौली गांव निवासी दीपक की है, जो अपने घर जा रहा था दीपक नशे में कार चला रहा था जिससे उसकी कार की रफ्तार काफी तेज थी, जब वह सेक्टर-40 पहुंचा तो उसकी कार तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई खुले नाले में जा गिरी और दीपक भी कार में फंस गया। कार को नाले में गिरता देख लोगों में हडकम्प मच गया आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार हाई स्पीड में थी। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार से युवक को बाहर निकला। गनीमत रही कि कार में बैठे दीपक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दीपक नशे की हालत में था। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी ने बताया कार चालक दीपक नशे में था और वह हाई स्पीड में कार को चला रहा था। उन्होंने बताया कि कार में वह अकेला ही सवार था। कार को नाले से निकाल कर वैधानिक कार्रवाई कर भेज दिया गया है।

Related posts

चूहे को बाइक से कुचलकर बेदर्दी से मार डाला, वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

Ajit Sinha

सेना को मिलने वाली ECHS सुविधा पर डाका डालने वाला गिरोह का पर्दाफाश, एक लड्की समेत चार गिरफ्तार, एक फरार  

Ajit Sinha

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, नाबालिग, तीन महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x