Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हॉस्टल संचालक पर फायरिंग कर, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में वांटेड 15 हजार का इनामी,एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक निजी हॉस्टल संचालक पर फायरिंग करने और 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार का इनामी बदमाश को एनकाउंटर बाद पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. आरोपित  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बिना नम्बर प्लेट हीरो स्पलेन्डर मोटरसाइकिल बरामद की गई  है। एनकाउंटर की बाद पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आकाश कुमार राणा के रूप में हुई है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि देर रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस गुर्जर पुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सामने से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसको रूकने का ईशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देख वह नहीं रूका और  पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा.पुलिस पार्टी की जवाबी कार्रवाई में आरोपित  पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया. पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि आकाश कुमार राणा ने 22 फरवरी को योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी के साथ मिलकर एक निजी हॉस्टल अन्नपूर्णा संचालक गौरव गिरी के ऊपर फायरिंग कर, मौके से भाग गया था. और बाद जंकी एप्प के माध्यम से 2 करोड़ रूपये की रंगदारी की मांग की थी। आकाश के साथी पुलिस सोनू उर्फ हर्देश, पीके भाटी उर्फ कौशल भाटी, अर्चित और दीपक नागर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आकाश फरार चल रहा था, और उसके उपर डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने 15 हजार  रूपये का इनाम घोषित किया था। आकाश से बरामद मोटरसाइकिल का मुकदमा पुलिस स्टेशन दिल्ली में दर्ज है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

पत्नी को कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स व फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की चोरी हुई फ़ॉर्चूनर गाडी मिल गई, ख़ुशी से उछल पड़े।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया से चल रहा था सेक्स रैकेट, किराए के फ्लैट में ठिकाना, 8 लड़कियां , 7 लड़कें अरेस्ट

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x