Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

भीषण आग में 3 दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जल कर खाक, एक दर्जन से ज्यादा दमकल कि गाड़ियों आग पर पाया काबू -देखें वीडियो 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-49 कोतवाली में स्थित बरोला नाले के पास झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई। इस बस्ती में मौजूद कबाड़े के कारण आग ने देख ते ही देखते हैं, विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते कई थानों की पुलिस और दमकल की गाडियाँ मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग कि भयानकता को देखते हुए एनडीआरएएफ़ कि टीम को भी बुलाया गया, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले झुग्गी बस्ती पूरी जल कर खाक हो गई।

भीषण आग में धू-धू कर जल रही झुग्गियों का ये नज़ारा नोएडा के सैक्टर-49 स्थित बरोला नाले पर बसी झुग्गी बस्ती का है। झुग्गियों झोपड़ियों में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सभी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगाने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सेक्टर-49 थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पुलिस के आला अधिका री और दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पहुँच कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस टीम ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को किसी तरह बाहर निकलकर उनकी जान बचाई। लेकिन पूरी बस्ती पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग के कारण अभी तक किसी तरह की जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने में जुटे एफ़एस ओ अरुण कुमार सिंह का कहना था फायर बिग्रेड कि एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लागने के कारणो का अभी पता नहीं चला है। अभी तक किसी के हताहत होने कि सूचना नहीं है। मौके पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उसके बाद कुछ कहा जा सकेगा। आग की इस त्रासदी के बाद लगभग 100 से अधिक लोग सडक़ पर आ गए हैं। सभी का कबाड़ का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। झुग्गियों के जल जाने के कारण उनमें रहने वाले सैकड़ों लोग भी बेघर हो गए हैं। जिसके कारण उनके सामने अब रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। पुलिस और स्थानीय लोग पीड़ित लोगों को खाने पीने का सामग्री मुहैया कराने में जुटी हुई है।

Related posts

कमिश्नरेट गौतम बुध्द नगर ने सेवाओं के लिए 64 लाख भुगतान करने को कहा, कंपनी ने कहा, जानकारी नहीं है

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लाइव सुने वीडियो में, कहा, गुजरात चुनाव जिताने के लिए उनके लीडर कोने कोने में।

Ajit Sinha

जब देश के सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के कमरे में घुसा चमगादड़, तो बोले- कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x