Athrav – Online News Portal
नोएडा

इलेक्ट्रिकल पैनल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां ढाई घंटे के बाद काबू पाया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेज 3 क्षेत्र में स्थित बी-19, सेक्टर 65 में इलेक्ट्रिकल पैनल बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई।  ये आग फैक्ट्री में मौजूद गत्ते के पैकेजिंग मटेरियल में लगी और तेजी फैली और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब दो-ढाई घंटे की कोशिशों के बाद आग की लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है।
 
फैक्ट्री से निकलता हुआ धुआं और और आग काबू पाने के बाद भी सुलगने रह रहकर आग भड़कने पर आग पर पानी डाल कर कूलिंग कर रही दमकल की गाड़ियां को देखा जा सकता है. सेक्टर 65 में बी-19 स्थित सीएफसी नाम की इस फैक्ट्री इलेक्ट्रिकल पैनल बनाने का काम किया जाता है. आग फैक्ट्री में मौजूद गत्ते के पैकेजिंग मटेरियल में लगी और तेजी फैली और पूरी फैक्ट्री फैल गई थी. सीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात 12 बजे मिली थी और पहले चार गाड़ियों को आग पर काबू करने के लिये भेजा गया

लेकिन आग की भयावहता को देखते 6 और गाड़ियों भेजी गई और दो-ढाई घंटे के भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गत्ते के पैकेजिंग मट्रिरियल होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। मगर दमकल विभाग की तत्परता ने बड़े हादसे को टाल दिया। आग की लपटों पर तो काबू पा लिया गया लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। एहतियात के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

Related posts

लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क के कार के दरवाजे खोलकर स्टंट करने वाले चार युवक अरेस्ट, पुलिस ने कार को भी सीज किया

Ajit Sinha

इस नटवरलाल ने बना डाला अवैध दूतावास, और ऐसे देशों का बन बैठा राजदूत, जिनका अस्तित्व ही दुनिया में नहीं है-वीडियो देखें

Ajit Sinha

एक मां की आवाज सुनों मुख्यमंत्री योगी जी, मेरी बेटी को बचा लो, वह और लड़कियों की तरह जिंदा रहना चाहती हैं, मदद करो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x