Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी, पहुंचेंगे सांसद डा. सुशील गुप्ता, विधायक सौरभ भरद्वाज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी का आज सुबह 11 बजे एनआईटी स्थित सेंट्रल ग्रीन, नजदीक बी के चौक पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया जा रहा हैं। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता, नवनियुक्त चुनाव प्रभारी व दिल्ली के विधायक सौरभ भारद्वाज व सह-प्रभारी महेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।

ये जानकारी फोन पर आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रभारी एंव राज्यसभा सांसद डॉ.सुशील गुप्ता ने दी। उन्होनें कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कुल जॉन कार्यकर्ता शामिल होंगे। आने वाले नगर निगम चुनाव और मेयर के चुनाव पूरे जोर शोर के साथ लड़ा जाएगा। इस बात पर विशेष चर्चा की जाएगी।

और इस बाबत इस खास अवसर पर कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती हैं।

आम आदमी पार्टी के भावी मेयर पद के उम्मीदवार ओ पी वर्मा ने पूछने पर बताया कि आज के इस सम्मेलन में 1500 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता के पहुंचने की उम्मीद हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सम्मेलन वाले स्थान को बैनर -झंडों से बेहतरीन तरीके से सजाया गया हैं। बाकायदा सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खाने -पीने के बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। वर्मा ने कहा कि अपने वरिष्ठ नेताओं के स्वागत के लिए अलग से विशेष तैयारी की गई हैं।

Related posts

होली में हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेंगे 2 हजार पुलिसकर्मी: पुलिस कमिश्नर के के राव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर -14 की हुड्डा मार्किट में सेफ्टी टैंक साफ़ करते वक़्त दो सफाई कर्मचारियों की हुई दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जनता को समय पर उपलब्ध होने वाली समयबद्ध सेवाओं में कोताही न बरतें विभागों के अधिकारी: मलिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x