Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पलवल का आकाश चार साल के मासूम बच्चे के अपहरण के आरोप में गुरुग्राम में अरेस्ट, बच्चा सकुशल बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: चार  वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपित को कुछ ही घंटों में थाना सदर सोहना की टीम ने अरेस्ट कर उसके कब्जे से अपहृत मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। और डॉक्टरी जांच के बाद बच्चे को परिजन को सौंप दिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम आकाश निवासी  गाँव बुडौली , जिला पलवल, हरियाणा हैं। 
 
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कल शनिवार को थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में मारुति कुंज में रहने वाली एक युवती ने एक लिखित शिकायत दी कि उसके 4 वर्ष के बेटे का आकाश नाम के शख्स के द्वारा अपहरण करके ले जाने के सम्बन्ध में थी। प्राप्त शिकायत पर थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे  में थाना सदर सोहना, गुरुग्राम की  टीम ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए  पुलिस तकनीकी, अपने विश्वसनीय सूत्रों की सहायता से तथा अपनी समझबूझ से बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपित को बच्चे सहित आज कोटपूतली, राजस्थान से अरेस्ट करने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपित का नाम  आकाश पुत्र राजेन्द्र निवासी गाँव बुडौली, जिला पलवल हैं। 

उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा आरोपित  के 4 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया गया और आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया हैं। पुलिस द्वारा बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवाने उपरांत उसके परिजनों के हवाले किया गया। अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसटीएस टीम को जल्द ही नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा -अनिल विज

Ajit Sinha

8 सितंबर को रोहतक में संपन्न होगी यह यात्रा,पीएम नरेंद्र मोदी देंगे यात्रा को आशीर्वाद।

Ajit Sinha

फर्जी मुहर से घरेलू सहायक और किराएदार का वेरिफिकेशन करने वाले तीन शातिर जालसाज़ को गिरफ्तार-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x