Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पलवल: गांव मीरापुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए हरियाणा सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:ग्राम मीरापुर,पलवल में बरसो से चली आ रही रीति-रिवाज के अनुसार हर साल होली पर चौपाई और तुको का कंपटीशन करवाया जाता है,जिसमें सभी लोग हास्य कलाकारी के साथ श्लोक बोलते है। आज समस्त ग्राम वासियों की तरफ से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस  कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर  शिरकत की और उन्होंने सभी ग्रामवासियों को होली के पावन पर्व पर बधाई दी।इस मौके  पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  गांव में आयोजित विशाल चौपाई और तुकों का जो कंपटीशन करवाया जा रहा है इससे न सिर्फ युवाओं का मानसिक विकास हो रहा है बल्कि उन लोगों को भी गांव के कल्चर के बारे में जानने का मौका मिल रहा है जो गांव की संस्कृति के ज्ञान से वंचित हैं ।

पूर्व मंत्री ने समस्त गांव की सरदारी की प्रशंसा करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कार तो जीवित रहते ही हैं व  युवा अपने समाज और अपने कल्चर के बारे में जान पा रहे हैं ओर आपसी भाईचारा ओर प्रेम भी बना रहता है । इन सब का श्रेय आयोजनकर्ताओं को ही जाता है । पूर्व मंत्री ने मंच के माध्यम से समस्त सरदारी को विश्वास दिलाते हुए कहा की पहले भी बतौर मंत्री रहते हुए विपुल गोयल उनके साथ था ओर हमेशा ग्रामवासियो के हर सुख- दुख मे आगे भी साथ रहेगा। जिसपर समस्त ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री का अभिवादन स्वीकार किया ।

इससे पहले ग्राम सरदारी ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को पगड़ी पहना ओर स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप देकर् स्वागत किया। इस मौके पर नवल सिंह सरपंच, गोविंद राम, प्रिंस तेवतिया, सुरेंद्र तेवतिया, पूर्व चेयरमैन, राम सिंह भूतपूर्व सरपंच, जसवीर सरपंच, प्रभु दयाल तेवतिया, जवाहर सिंह सरपंच, राजवीर सिंह मेंबर सरपंच, बिजेंद्र नंबरदार, डॉ परशुराम, डॉ सुखचैन तेवतिया, आराध्य हॉस्पिटल पलवल व समस्त होडल, पलवल व फरीदाबाद बल्लबगढ़ की सरदारी के साथ सेकड़ो लोग  मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: लघु सचिवालय सेक्टर-12 में स्थापित कैंटीन व फोटोस्टेट बूथों की नीलामी खुली बोली के माध्यम से की जानी है।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लगने व इसके पहले से बन रही अवैध दुकानों एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कौन करेगा कार्रवाई।

Ajit Sinha

भसीन परिवार के सदस्यों ने आज गद्दा भेंट कर फरीदाबाद से बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल को दिया अपना समर्थन-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x