Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी में चौकीदार को पहले ईंट मारी, फिर उठा कर छत से नीचे फेंक कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित हिरासत में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बीती रात थाना एनआईटी क्षेत्र में एक चौकीदार की पहले ईट उठा मार मार कर बेहोश कर दिया , बाद उठा कर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आज इस सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित राजीव कुमार निवासी राधा कृष्ण मंदिर , गांधी कॉलोनी , एनआईटी फरीदाबाद को काबू करके हिरासत में लिया है , और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। मरने वाले चौकीदार का नाम गांव खेड़ी कलां , फरीदाबाद निवासी सहदेव है।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के गांव खेड़ी कलां निवासी हरीश नरवत ने थाना एनआईटी में दी शिकायत में बताया कि उसने जिम के लिए एनआईटी- 5  में 5 K-117 का प्रथम व द्वितीय तल लगभग 4 साल से सतीश भाटिया से किराए पर लिया हुआ है। बिल्डिंग में मालिक ने सहदेव उर्फ़ काला को चौकीदार रखा हुआ है। वह दिन में रिक्शा चलाता है तथा रात के समय बिल्डिंग में चौकीदार का काम करता है। एक लड़का राजीव हमारे जिम में दिन के समय सफाई का काम करता है कभी कभार रात के समय इसी बिल्डिंग में रुक जाता है। 18 मई को रात के समय चौकीदार सहदेव व राजीव दोनों बिल्डिंग की छत पर रुके हुए थे और जिन्होंने शराब पी। दोबारा शराब लाने को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया और राजीव ने ईट उठाकर सहदेव उर्फ काला के सिर पर मारी। जिससे सहदेव छत पर ही गिर गया। इसके बाद राजीव ने सहदेव को छत से उठाकर नीचे फेंक दिया , जिससे सहदेव की मृत्यु हो गई। उनका कहना है कि थाना एनआईटी की टीम ने आरोपित  राजीव कुमार निवासी राधा कृष्ण मंदिर, गांधी कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद को काबू कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पुलिस 32 पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

Ajit Sinha

वर्ष-2021 में हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपयों का इनामी बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ओल्ड रेलवे स्टेशन , मेवला महाराजपुर और एनएचपीसी अंडरपास के गेट लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने आवागमन कराया बंद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x