Athrav – Online News Portal
अपराध स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने आज 4000 रुपये की रिश्वत लेते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का डिप्टी सुपरिटेंडेट को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक बाबू को ठेकेदार से 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि फतेहाबाद जिले में तैनात आरोपी डिप्टी सुपरिटेंडेट शमशेर सिंह द्वारा रिश्वत की यह राशि जलघरों की मरम्मत के बिलों को पास करवाने की एवज में ली जा रही थी।

ठेकेदार नवनीत कुमार ने उपाधीक्षक के खिलाफ विजिलेंस में दी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि बिलों के भुगतान करने की एवज में आरोपी 4000 रुपये पहले ही ले चुका था। उसके बाद भी परेशान किया जा रहा था तथा और पैसों की मांग की रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने रेड आरोपी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ब्यूरो थाना में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts

दक्षिण पूर्व जिले की डीसीपी एशा पांडेय ने आज थाना बदरपुर में एक साइबर पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

सूचना प्रौद्योगिकी के युग में सीएम विण्डो बनी – सरकार आपके द्वार, वर्षों पुरानी शिकायतें हुई हल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, उत्तरी रेंज ने आज 48 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ चार तस्करों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x