Athrav – Online News Portal
गुडगाँव मनोरंजन हरियाणा

ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में अब दिखेगी मिनी बॉलीवुड की झलक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले लगभग 9 वर्षों से प्रदेश की समृद्ध कला एवं संस्कृति को संजोय रखने के लिए प्रदेश की नई फिल्म नीति तैयार करवाई है। ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनी का मंच बनाया गया है। अब वह दिन दूर नहीं जब गुरुग्राम में मिनी बॉलीवुड की झलक भी देखने को मिलेगी। मुख़्यमंत्री ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर गत सांय गुरुग्राम में स्थित म्यूज़िओ कैमरा म्यूज़ियम का दौरा किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल पर ही गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने निजी सार्वजनिक भागीदारिता के तहत समझौता ज्ञापन कर इस म्यूज़ियम की विश्वस्तरीय स्थापना करवाई है। यहाँ तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मई, 2023 में अपने “मन की बात” कार्यक्रम में इस म्यूज़ियम की सराहना की है। इस म्यूज़ियम में न केवल फोटोग्राफी बल्कि भारत के राजनीतिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक इतिहास की जानकारी भी देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले देश-दुनिया के फोटो प्रेमी तो यहाँ आएंगे ही बल्कि बॉलीवुड से भी फिल्म निर्माता व कलाकार भी इस म्यूज़ियम में आएंगे। फोटोग्राफी का आविष्कार फ्रांस के जोसफ निस्फोरे नैप्स ने 18वीं शताब्दी में किया था। 21वीं शताब्दी तक पहुँचते-पहुँचते यह एक विज्ञान का रूप ले चुकी है। म्यूज़िओ कैमरा के संस्थापक एवं निदेशक आदित्य आर्य ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का म्यूज़ियम में पहुँचने पर आभार व्यक्त किया और हरियाणा सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में म्यूज़ियम की स्थापना में सहयोग किया।

Related posts

5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिखाई संगठन की ताकत, 23 अगस्त को 27 जिलों के शक्ति केंद्रों पर होगा ‘टिफिन महाकुंभ’

Ajit Sinha

सूरजकुंड में हरियाणा भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, सीएम सहित कई केंद्रीय व स्टेट के मंत्रीगण मौजूद।

Ajit Sinha

कांग्रेस में बगावत पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का तंज, बोले “कांग्रेस धड़ों का समूह है जिसकी नहीं चली वो आजाद खड़ा हो गया”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x